Loading today's date...
विशाल कावड़ यात्रा का हुआ आयोजन
सूरतः दि. 18-08-2026
एकल श्रीहरि वनवासी विकास ट्रस्ट शक्ति विंग द्वारा विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन रविवार को किया गया। कावड़ पूजन के पश्चात कावड़ यात्रा नावड़ी ओवारा से प्रारंभ हुई। कावड़ यात्रा में भोले बाबा की झांकी, नृत्य नाटिका एवं सैकड़ों भक्त नाचते झूमते चल रहे थे। यात्रा मुख्य मार्गों से होकर सिटी लाइट स्थित राणी सती दादी मंदिर पहुँची, जहाँ सभी कावड़ियों द्वारा भगवान शिव का विधिवत पूजन एवं जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सभी ने प्रसाद एवं अल्पाहार ग्रहण किया। इस मौके पर शक्ति विंग की अध्यक्ष अंजू जैन, सचिव ज्योति डालमिया एवं कन्वेनर मोनिका अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहें।
