नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सैकड़ों बच्चों को मिला परामर्श

जरूरतमंद बच्चों की सर्जरी भी होगी नि:शुल्क

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महंत हेमंतदास फाउंडेशन एवं बीजीडीसी भटार-घोड़दौड़ डॉक्टर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 15 अगस्त को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। वीआईपी रोड स्थित साई आशिष ट्रेड सेंटर के सनस्टार रोबोटिक फिजियोथेरेपी सेंटर में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों और उनके अभिभावकों ने पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह ली।

शिविर में बच्चों की हड्डियों, जोड़ों, रीढ़, नसों और मस्तिष्क से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। विशेष रूप से उन बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण उपचार की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक कारणों से वे विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *