फोस्टा की मेट्रो ट्रेन के अधिकारियों के साथ हुई मीटिंग
ट्रैफिक समस्या पर हुई चर्चा
सूरतः दि. 18-08-2026
रिंग रोड स्थित फोस्टा कार्यालय में सोमवार को फोस्टा के पदाधिकारियों, रघुकुल मार्केट के पदाधिकारियों एवं मेट्रो ट्रेन के अधिकारियों के साथ मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में रघुकुल मार्केट साइड चल रहे ट्रैफिक एवं मेट्रो ट्रेन के कार्य के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
मीटिंग के मेट्रो के अधिकृत अधिकारी द्वारा बताया गया की रघुकुल मार्केट के सामने लगे मेट्रो के सपोर्टिव स्ट्रक्चर को हटाने का कार्य अगले 10-15 दिनों में किया जाएगा, जिससे रघुकुल मार्केट के गेट नम्बर 1 और 2 सुचारू रूप से चालू हो जायेंगे। साथ ही ट्रैफिक नियंत्रण के लिए 10 मार्शल मेट्रो की ओर से रखने पर भी सहमति बनी। मीटिंग का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों एवं आमजन को हो रही ट्रैफिक समस्या का समाधान कर रघुकुल मार्केट क्षेत्र में आवागमन को सुगम एवं व्यवस्थित बनाना रहा।
मीटिंग में फोस्टा के अध्यक्ष हंसराज जैन, महामंत्री दिनेश कटारिया, डायरेक्टर सुरेश मोदी, महेंद्र भायल, शिवराज पारिक, अश्विन ठक्कर एवं जिग्नेश भिखडिया के साथ रघुकुल मार्केट से सदस्य संतोष एवं मैनेजर भरतभाई एवं मेट्रो ट्रेन विभाग से बलविंदर सिंह, जेजे माजी एवं कमल यादव उपस्थित रहें।
