Loading today's date...
बनबंधु परिषद युवा का कीर्तिमान, 4 शिविरों में 365 यूनिट रक्त संग्रहित
सूरतः दि. 18-08-2026
बनबंधु परिषद युवा शाखा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मानव सेवा एवं समाज हित के लिए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन सूरत शहर में चार स्थानों पिपलोद में आईसीएआई भवन, वेसू में शांतम हॉल, पर्वत पाटिया ने माहेश्वरी लक्जरीया एवं कतारगाम में सीरवी समाज वाडी में किया गया। चार स्थानों पर कुल 365 यूनिट रक्त का संग्रहण कर वनबंधु परिषद युवा शाखा ने कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर में रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर युवा शाखा के अध्यक्ष अनुराग जैन, सचिव गोपेश अग्रवाल, दुर्गेश मोर, अभिषेक अग्रवाल सहित अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।
